उत्तराखंड: हरिद्वार में महाकुंभ की तैयारियों का सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने लिया जायजा, दी अहम जानकारी

उत्तराखंड के हरिद्वार में इन दिनों महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य सरकार इस पर नजर बनाए हुए है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मेला क्षत्र का निरीक्षी किया। कनखल के बैरागी कैंप में पहुंचकर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक अखाड़े के संत और अधिकारी मौजूद थे। सीएम ने कहा कि मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। उन्होंने बताया कि नवंबर के महीने सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि भव्य और दिव्य कुंभ का समापन होगा।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बैरागी कैंप में बस्तीराम पाठशाला के पास बन रहे पुल और प्रस्तावित पार्किंग स्थल को भी देखा। उन्होंने बैरागी कैंप के पीछे देवपुरा अहतमाल के भूखंड का भी निरीक्षण किया, जहां कुंभ में पहली बार मेला क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। इसके बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत गौरीशंकर द्वीप पहुंचे। यहीं पर संतों के लिए कैंप बनाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी काम में कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

मेला अधिकारी दीपक रावत ने तैयारियों के बार में सीएम को जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र का विस्तार करते हुए इस बार पहले से दोगुनी से भी अधिक जमीन चिह्नित की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.