उत्तराखंड: कोरोना काल में भी एक दूसरे को घेरने का मौका नहीं छोड़ रही भाजपा-कांग्रेस, BJP ने रखा मौन व्रत, कांग्रेस उपवास पर

उत्तराखंड इस समय बेशक कोरोना जैसी बड़ी महामारियों से जूझ रहा हो, लेकिन विधानसभा चुनावों को देखते हुए दोनों प्रमुख सियासी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस में एक-दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही।

रोचक बात यह है कि दोनों दल के अगुवा एक दूसरे के खिलाफ एक ही चाल भी चल रहे हैं। एक दल का नेता किसी मुद्दे पर मौन व्रत रखने का एलान करता है तो दूसरे दल का नेता भी उसी मुद्दे पर मौन व्रत की घोषणा करता है।

एक दल दूसरे की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-यज्ञ करने की बात करता है तो पलट वार करते हुए दूसरा दल भी यही कर रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कोरोना से जंग में जनता के साथ आने और उसे सद्बुद्धि के लिए प्रदेश मुख्यालय में सांकेतिक मौन व्रत रखा।

भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं बल्कि जनता के बीच जाकर उनके दुःख दर्द और परेशानी में मदद करने का है। लेकिन कांग्रेस व्यवस्थाओ में खामिया निकाल कर राजनीति कर रही है। प्रदर्शन में मशगूल है। कोरोना से जंग जीतने के बाद वह धरना, प्रदर्शन, पोस्टर के लिए पूरे समय का सदुपयोग कर सकते हैं। हालांकि उनके बड़े नेता भी उनको इस समय जनता के बीच खड़े कोरोना के खिलाफ लड़ने का आग्रह कर चुके हैं।

कौशिक ने कहा कि यह लड़ाई उत्तराखंड के साथ साथ पूरा देश लड़ रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जब सर्वदलीय बैठक बुलाई थी तो उस समय सभी दलों ने आश्वस्त किया कि कोरोना की लड़ाई सबको मिलकर लड़नी है और उसके दो दिन बाद ही कांग्रेस ने जनता के बीच जाने और मिलजुलकर लड़ने के बजाय तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिये।

उन्होंने कहा कि टेस्ट और इलाज,आंकड़ों के नाम पर भी कांग्रेस भ्रामक स्थिति उतपन्न कर रही है। कोरोना के आंकड़े सरकार के नही आइसीएमआर के द्वारा जारी किए जाते हैं। यह सरकार के आंकड़े नहीं है। विपक्ष भय का वातावरण लोगो के बीच बना रहा है।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिये सांकेतिक उपवास रखा। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा प्रदेश सरकार को कोरोना और ब्लैक फंगस जैसी बीमारियों को लेकर हर तैयारी करनी चाहिए थी लेकिन जितनी तैयारी होनी चाहिए उसकी 10% भी सरकार नहीं कर पाई है।

उनके अनुसार सरकार ने आम जनता को मरने के लिए छोड़ दिया है। उनके अनुसार कांग्रेस को प्रदेश की आम जनता की जान की चिंता है इसलिए लगातार लोगों को राहत देने की कोशिश कांग्रेस कर रही है वहीं बीजेपी के नेता महज राजनीति करने के अलावा और कुछ काम नहीं कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.