उत्तराखंड में सोमवार को देहरादून जिले में 17 और ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 118 हो गई है।
सोमवार को देहरादून जिले में 17 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक नौ मरीजों की मौत हुई है।
यह है स्थिति
जिला मरीज मौत
देहरादून 114 07
ऊधमसिंह नगर 03 01
नैनीताल 01 01
कुल 118 09
अब तक केवल अस्पतालों में भर्ती मरीजों में ही ब्लैक फंगस का संक्रमण पाया जा रहा था, लेकिन अब होम आइसोलेट संक्रमित भी ब्लैक फंगस की चपेट में आ रहे हैं। देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल के अस्पतालों में ऐसे कई मरीज भर्ती हैं।
ऐसे में डायबिटीज, कैंसर, एचआईवी और प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करने वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त कोविड संक्रमितों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.