लॉकडाउन के दौरान देश की एक बड़ी आबादी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। ज्यादातर ऑफिस, कारखाने और दुकानें बंद होने की वजह से कई लोगों सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की भी चुनौती हो गई है।
इसी को ध्यान में रखते है उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार सूबे की जनता को राशन मुहैय्या करा रही है ताकि किसी को भी खाने-पीने की परेशानी ना हो। अल्मोड़ा में बीजेपी विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने लोगों को राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान दी जा रही राहत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को सरकार अगले तीन महीने तक 5 किलो खाद्यान मुफ्त देगी। साथ ही एपीएल कार्ड धारक परिवारों को तीन माह तक दोगुना राशन दिया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की जानकारी दी कि अप्रैल से जून तक प्रदेश की महिलाओं के जनधन खाते में 500 रुपये जमा करा रही है। साथ ही श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के खाते में एक हजार रुपये खाते में जमा कराया जा रहा है। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत अगले तीन महीने तक उपभोक्ताओं को सिलेंडर में मफ्त LPG भराएगी सरकार। यही नहीं जो लोग बीपीएल कटेगरी में आते हैं, लेकिन उनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें सरकार की तरफ से 10 किलो राशन, जिसमें दाल, तेल और मसाले की किट दी जा रही है। सरकार पेंशन धारकों को 1200 रुपये प्रति माह के हिसाब से पेंशन दे रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.