उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र के फोन पर हरकी पौड़ी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के हरिद्वार के हरकी पौड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निजी मोबाइल फोन पर दी गई है।

हरकी पौड़ी को उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। हरकी पैड़ी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त फोन आया उस वक्त सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का फोन उनके प्रोटोकॉल अधिकारी आनंद सिंह रावत के पास था। इस संबंध में हरिद्वार कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि ये मामला शनिवार शाम का है। मुख्यमंत्री के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। जैसे ही सीएम के प्रोटोकॉल अधिकारी आनंद सिंह रावत ने फोन उठाया उन्हें दूसरी तरफ से शख्स ने हरकी पैड़ी को पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी दी और फिर फोन काट दिया। इसके बाद प्रोटोकॉल अधिकारी इस बात की जानकारी तुरंत देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन जोशी को दी। देहरादून पुलिस ने हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस से संपर्क किया और उन्हें सूचित किया।

हरिद्वार के एसएसपी ने बताया कि धमकी के बाद पुलिस सतर्क है। हरकी पैड़ी पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड से चेकिंग कराई जा रही है। सिविल पुलिस और एलआईयू को भी सक्रिय किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.