फोटो: सोशल मीडिया
देहरादून में युवक को गणपति विसर्जन के दौरान सेल्फी लेना भारी पड़ गया है। सेल्फी लेने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वो नदी में गिर गया। जिसके बाद युवक नदी के तेज बहाव में बह गया।
पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आठ किलोमीटर दूर से उसका शव बरामद किया। जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसा मालदेवता क्षेत्र का है। SO रायपुर अमरजीत सिंह रावत के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे मालदेवता के पास किसी के बहने की सूचना मिली थी। जिसके पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। यह क्षेत्र टिहरी जनपद का है।
चश्मदीदों के मुताबिक सब टर्नर रोड के रहने वाले हैं। और गणपति विसर्जन के लिए आए थे। उनके साथ उनका बेटा भी आया था। अचानक वह यहां से आगे पानी में सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान उसका पैर पानी में फिसल गया। जिसके बाद लोगों ने उसे काफी तलाशने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मिला। जिसके बाद लोगों पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे तलाशा, लेकिन वो नहीं मिला। इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने रायपुर स्टेडियम से आगे पुल के नीचे एक युवक को बहते हुए देखा है। इसके बाद इस पर पुलिस वहां पहुंची और वहां से भी करीब एक किलोमीटर दूर शव बरामद किया गया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.