त्रिवेंद्र कैबिनेट ने 10वीं-12वीं क्लास को खोलने का लिया फैसला, 8 प्वाइंट में जानिए मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

देहरादून सचिवालय में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 18 में से 17 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई।

कोरोना काल में राज्य में स्कूलों को खोलने को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट के फैसलों के मुताबिक, प्रदेश में अब 1 नवंबर से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं खोल दी जाएंगी। आइए 8 बिंदओं में आपको बताते हैं कि बैठक में क्या फैसले लिए गए।

कैबिनेट के अहम फैसले:    

  • सीएम, मंत्री, विधायक, आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को छोड़कर बाकी अधिकारियों के वेतन में अब एक दिन की कटौती नहीं होगी।
  • हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय नाम बदलकर अब अटल बिहारी वाजपेई हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय किया जाएगा।
  • राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को अनुदान दिए जाने को लेकर कैबिनेट में चर्चा हुई। इस पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।
  • राजकीय महाविद्यालय में छात्र निधि का ठीक से उपयोग और प्रबंधन के लिए नियमावली बनाई गई।
  • पिरुल नीति के तहत, पिरुल इकट्ठा करने पर एक रुपये प्रति किलो की जगह अब 2 रुपये किया गया।
  • आबकारी विभाग में शराब की बिक्री के लिए ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली शुरू की जाएगी। सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस, नासिक से 3 साल के लिए अनुबंद हुआ है।
  • उद्योग विभाग की सेवा नियमावली में संशोधन किया गया।
  • उत्तराखंड पुलिस आर मोरल (संशोधन) नियमावली में संशोधन किया गया। उत्तराखंड नागरिक सुरक्षा अधीनस्थ चयन आयोग नियमावली में संशोधन किया गया।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 week ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 months ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 months ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 months ago

This website uses cookies.