उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर नदी में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मत मौत, मचा कोहराम

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। एक कार बेकाबू होकर अचानक मंदाकिनी नदी में जा गिरी।

कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद से कार का ड्राइवर लापता है। बताया जा रहा है कि सुबह ये कार रुद्रप्रयाग से नारी-खतेणा गांव के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में गाड़ी गौरीकुंड मार्ग पर जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर लगभग 200 मीटर आगे बेकाबू होकर नदी में जा गिरी।  कार में चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू टीम ने एक घायल को अस्पताल पहुंचाया और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद से ड्रइवर राकेश सिंह लापता हैं।

हादसे के दो घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने से स्थानीय लोग नाराज दिखे। स्थानयी लोगों ने सड़क पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि अगर समय पर रेस्क्यू टीम पहुंचती तो दोनों लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.