सावधान! उत्तराखंड के इन 9 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, आसमानी बिजली गिरने का भी खतरा

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन से चारों तरफ तबाही का मंजर है। दरकते पहाड़ों ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया है।

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल प्रदेश वासियों को आसमान से बरस रही आफत से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलो में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन इलाकों में आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन 9 जिलों में भारी बारिश हो सकती है उनमें, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में कुछ स्थान शामिल हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट के साथ इन जिलों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। प्रशासन को जरूरी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

ज्यादा ऊंचाई वाले और पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तेज बारिश से भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, अगले दो दिनों में राज्य में ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.