फोटो: सोशल मीडिया
BSNL ने चमोली में भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात सेना और आईटीबीपी की जवानों को दिवाली तोहफा दिया है।
संचार कंपनी ने यहां स्थित मलारी क्षेत्र में अपनी सर्विस शुरू कर दी है। यहां सेवाएं शुरू होने के बाद जवानों ने मोबाइल फोन से घर फोन कर अपने परिजनों की हालचाल जाना। दरअसल फोन सर्विस कंपनी बीएसएनएल ने आईटीबीपी के सहयोग से मलारी में बीटीएस (बेस ट्रांसमिशन स्टेशन) स्थापित किया है। इससे मलारी गांव के लोगों के साथ ही सेना और आईटीबीपी के जवानों को सर्विस का फायदा मिलेगा।
आपको बता दें कि यहां सीमा पर तैनात जवानों को अभी तक एक फोन करने के लिए करीब चालीस किलोमीटर दूर सुरांईथोटा और तपोवन जाना पड़ता था। दूरसंचार के उपमंडलीय अभियंता जगदीश सिंह रावत ने बताया कि दो दिनों तक मलारी में बीटीएस का ट्रायल किया गया जो सफल रहा। बीएसएनल ने पूरा सेटप लगाने में करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च किये हैं। जबकि इंफ्रास्टेक्चर सेना ने जुटाया। शुक्रवार से स्टेशन ने सुचारु कार्य करना शुरू कर दिया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.