चमोली में आई आपदा से जुड़ा अब तक पूरा अपडेट पढ़ लीजिये

चमोली में आई आपदा में हर गुजरते दिन के साथ मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आज भी 13 शव मिले, जिसमें 11 की शिनाख्त कर ली गई है।

इसके साथ ही ऋषिगंगा की जलप्रलय के बाद मौत का आंकड़ा बढ़ कर 51 हो गया है। जबकि अब भी 153 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। रविवार को तपोवन सुरंग से 6 और रैणी गांव में ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना स्थल में जमे मलबे में से 7 शव मिले। आज जिन शवों की शिनाख्त हुई है, उनमें चार उत्तराखंड, दो गोरखपुर, एक जम्मू-कश्मीर, एक फरीदाबार, एक रामपुर, एक हिमाचल और एक पंजाब से था। रुद्रप्रयाग और देर शाम मिले एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

चमोली में ग्लेशियर टूटने से हुए नुकसान के बाद ITBP, NDRF, SDRF द्वारा राहत बचाव कार्य चल रहा है। NDRF के कमांडेंट पीके तिवारी ने बताया, “मौसम खराब होने के बाद भी हमारा बचाव कार्य जारी है। तपोवन सुरंग से 5 शव निकाले गए हैं। सुरंग के अंदर हमें एक और शव का पता चला है।”

इस बीच ऋषिगंगा नदी के ऊपर भारतीय सेना ने लोगों के आवागमन के लिए एक अस्थाई पुल का निर्माण किया है। सेना के मेजर उत्कर्ष शुक्ला ने बताया, “जब तक स्थाई पुल का निर्माण नहीं होता है तब तक हम इस अस्थाई पुल का इस्तेमाल कर लोगों को इस पार से उस पार भेज सकते हैं।”


आपको बता दें कि चमोली जिले में सात फरवरी को ग्लेशियर टूटने के बाद अचानक आए सैलाब में सैकड़ों लोग लापता हो गए। उसके बाद से ही लोगों की तलाश जारी है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

4 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

5 days ago

This website uses cookies.