फोटो: सोशल मीडिया
चमोली जिले में चीन सीमा से सटी नीति घाटी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।
बर्फबारी के बाद पूरे इलाके में सफेद चादर बिछ गई है। जिससे नीति गांव का नजारा और भी मनमोहक हो गया है। वहीं बर्फबारी के बाद वहां का पारा शून्य से नीचे चला गया है। पारा गिरने के बाद गांव के लोग अपने घरों को बंद करके निचले स्थानों की तरफ लौटने लगे हैं। इस गांव में भोटिया जनजाति के लोग रहते हैं जो गर्मी के दौरान ऊपर रहते हैं और ठंड आने पर नीचे चले आतें हैं, क्योंकि इतनी ठंड पर ऊपर रह पाना बहुत मुश्किल होता है।
नीति घाटी के गांव गमसाली, फरकिया, कोसा में भी बर्फबारी हुई है। आपको बता दें कि नीती गांव से आगे बगैर प्रशासन की अनुमति के जाने पर सख्त मनाही है। यहां से आगे भारतीय सेना की अंतिम चेकपोस्ट ग्यालडुंग है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.