फोटो: सोशल मीडिया
चमोली में नंदप्रयाग-घाट 19 किमी की सड़क डेढ़ लेन बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
कई दिनों से अनशन पर बैठे अनशनकारियों का स्वास्थ्य गिरने लगा है। अनशन खत्म कराने को लेकर पुलिस और अनशनकारियों में झड़प हो गई। जिससे गुस्साए दो आंदोलनकारी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने दोनों को टॉवर से उतारने की काफी कोशिश की। करीब 27 घंटे तक आंदोलनकारी टॉवर पर चढ़े रहे। फिर ग्रामीणों के समझाने पर वो उतरे, लेकिन धरना-भूख हड़ताल अभी भी जारी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी समर्थन में पहुंचे।
आपको बता दें कि नंदप्रयाग-घाट सड़क डेढ़ लेन बनाने की मांग को लेकर व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक पांच दिसंबर से धरने पर बैठे हैं। मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर 10 जनवरी से उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों को समर्थन देने के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाएं भी धरने पर बैठ गईं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.