उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई है। इस तरह की खबरों के बाद भीड़ उग्र हो रही है।
इसी तरह का एक मामला रूद्रपुर में सामने आया। दिनेशपुर में बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से दोनों युवकों को पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में थे। स्थानीय लोगों ने दोनों को बच्चा चोरी गैंग का सदस्य समझकर पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।
नशे में होने की वजह से दोनों युवक ठीक से बोल नहीं पा रहे थे। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक का नाम रामचरन है जो बाजार चौक का रहने वाला है। वहीं दूसरे युवक का नाम दुलाल है जो रूद्रपुर के आदर्श कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों युवकों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। बच्चा चोरी की अफवाह के बाद इलाके में प्रशासन अलर्ट पर है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.