उत्तराखंड: चीनी सामान के बहिष्कार की मुहिम का दिख रहा बड़ा असर

भारत-चीन टेंशन के बीच चीनी सामान के बहिष्कार की मुहिम का असर दिखने लगा है। चीनी सामान के बहिष्कार की मुहिम के बाद राखी पहला त्यौहार आया है।

इस बार बाजारों में चीन से कहीं ज्यादा देशी राखियां नजर आ रही हैं। अल्मोड़ा के बाजार में तो चीन में बनी राखियां बिल्कुल गायब है। यहां दुकानदार सिर्फ देश में बनी राखियां बेच रहे हैं। इस मुहिम में लोग भी सरकार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। लोगो देश में बनी राखियां ही खरीद रहे हैं। हालांकि इस बार कोरोना की वजह से राखी के कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है। बहुत कम ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस वजह से राखी की बिक्री भी नहीं हो पा रही है।

आपको बता दें कि इस वक्त चीन के साथ भारत का सीमा विवाद चल रहा है। जिसे सुलझाने की कोशिशें जारी हैं। 14-15 जून की रात चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। जिसमें हमारे 20 जवान शहीद हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे। हालांकि चीन अपने फौजियों की मौत को हमेशा से छिपाता रहा है। इस घटना के बाद से चीन के साथ भारत के रिश्ते और खराब हो गए। जिसके बाद भारत सरकार ने 59 चीनी एप्स पर बैन लगा दिया था। सोमवार को फिर भारत सरकार ने 47 चीनी एप्स पर पाबंदी लगा दी है।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.