उत्तराखंड में मानसून जाते जाते भी कहर बरपा रहा है। चमोली जिले में आज तड़के बादल फटने की घटना से तबाही मच गई है।
जिले के नारायणबगड़ में तड़के बादल फटने की घटना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूरों के करीब 15 टेंट मलबे में दब गए। वहीं मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे भी बंद हो गया है। मार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह नारायणबगड़ के पंती कस्बे के ऊपरी भाग में करीब 6 बजे बादल फटने से मंगरीगाड़ में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इससे सड़क पर खडी दो बाइक पहाड़ी से आए मलबे में दब गई।
वहीं, आवासीय मकानों में भी मलबा घुस गया है। उधर, भूस्खलन से कर्णप्रयाग ग्वालदम हाईवे भी बंद हो गया है। वहीं, दूसरी ओर ऋषिकेश की चंद्रभागा नदी अचानक उफान पर आ गई। इससे चंद्रभागा पुल के नीचे खड़े लोडर वाहन वहां फंस गए। मौसम विभाग ने आज से चार दिन देहरादून और नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से गुरुवार तक देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि अन्य क्षेत्रों में गरज के साथ बौछार पडऩे की आशंका है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.