उत्तराखंड: सीएम धामी ने धारचूला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बताया- इलाके में कितनी मची है तबाही

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के बाद पीड़ितों से मुलाकात की।

निरीक्षण के बाद सीएम धामी ने कहा, “काफी नुकसान हुआ है। कोकिला गांव के 58 परिवार के मकान पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं। एल धारा में भूस्खलन हुआ है, उससे धारचूला शहर में मलबा आ गया है, काफी घर उसकी जद में आ गए हैं। हम लोग यहां पुनर्वास की व्यवस्था की बात कर रहे हैं। आपदा राहत के काम भी करेंगे।”

धारचूला के तल्ला खोतिला गांव में बादल फटने के कारण हुए जलभराव में 50 मकान ढूब गए हैं। घटना में 65 वर्षीय महिला पशुपति देवी पत्नी मानबहादुर की मौत हो गई है। जिसके शव को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं एलधारा में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण धारचूला के मल्ली बाजार सड़क में पानी और मलबा भर गया है। सड़क पर खड़े कई वाहन भी मलबे की चपेट में आए हैं। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर यूनिट की टीमों द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। तथा उनके खाने-पीने और रहने की उचित व्यवस्था की जा रही है। धारचूला में काली नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। जिससे भारत-नेपाल झूलापुल के निकट गौशाला के क्षतिग्रस्त होने तथा कुछ जानवरों के बहने की सूचना भी आ रही है। प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे ना जाने को अलर्ट किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.