उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शिविर (कैम्प) कार्यालय में राज्य सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के वार्षिक कैलेंडर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नए उत्तराखंड का’ का विमोचन किया।
वार्षिक कैलेंडर के माध्यम से राज्य के प्रमुख धार्मिक, पर्यटन स्थलों, राज्य की शिल्पकला, चित्रकला, लोककला एवं पौराणिक मंदिरों की जानकारी फोटो के माध्यम से दी गई है। इसमें जन जागरूकता के दृष्टिगत महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, किसान कॉल सेंटर नम्बर 1551, सीएम हेल्पलाईन नम्बर 1905, चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, आयुष्मान उत्तराखण्ड हैल्पलाईल नम्बर 104 एवं आपदा कॉल सेंटर नम्बर 1070 की जानकारी भी दी गई है।
विमोचन के दौरान, सचिव शैलेश बगोली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं रवि बिजारनियां उपस्थित थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.