उत्तराखंड: समान नागरिकता संहिता को लेकर सीएम धामी का अहम बयान, बताया, कब तक तैयार हो जाएगा ड्राफ्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नए जिलों के निर्माण के संदर्भ में प्रदेश सरकार कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद फैसला लेगी।

सीएम धामी ने यह बात काशीपुर में बीजेपी काशीपुर जिला कार्यालय के शिलान्यास के दौरान मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता जनता को गुड गवर्नेंस देने की है। इसके लिए सरकार तेज गति से फैसले ले रही है। सीएम धामी ने आगे कहा कि जून तक समान नागरिकता संहिता संबंधी ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। इसके बाद सरकार समान नागरिक संहिता लागू कर देगी।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को भी समान नागरिक संहिता का लागू करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार तेजी से काम कर रही है। उद्योगों की समस्याओं के निष्पादन के संबंध में अल्पकालिक फैसले रूद्रपुर बैठक के दौरान लिये गये हैं और अब सरकार जल्द ही दीर्घकालिक फैसले लेगी।

उन्होंने कहा कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है। प्रदेश में नयी कार्यशैली व कार्य संस्कृति विकसित की जा रही है। मोदी सरकार सबका विकास, सबका विश्वास नीति पर काम कर रही है। उनकी सरकार भी केन्द्र के फार्मूले पर काम कर रही है। इससे पहले सीएम धामी ने आज काशीपुर में 355 करोड़ लागत की 113 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही काशीपुर भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन  और शिलान्यास किया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.