उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इन दिनों दिल्ली दौरे पर है और आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े तमाम विषयों पर चर्चा करने के साथ ही मदद का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने रविवार को राज्य के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के विकास और वहां से पलायन थामने के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

इस दौरान रक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के पांच सीमांत जिलों के विकास को केंद्र सरकार हरसंभव सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन से भेंट के दौरान कुमाऊं मंडल में एम्स और कोटद्वार में मेडिकल कालेज की स्थापना का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.