फोटो: सोशल मीडिया
कोरोना महामारी के बीच साल 2021 में धर्मनगरी हरि्द्वार में होने वाला महाकुंभ कैसा होगा, ये हर कोई जानना चाहता है।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसको लेकर बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2021 में होने वाला महाकुंभ सीमित रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पर आखिरी फैसला साधु-संतों से साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा। उधर अखाड़ा परिषद ने भी कोरोना संक्रमण के बीच कुंभ को सीमित रूप से आयोजित करने पर सहमति जताई है।
पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। यहीं पर उन्होंने बताया कि कुंभ को सीमित रूप से आयोजित करने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि हरिद्वार कुंभ अगले साल 5 अप्रैल को गुरु के कुंभ राशि में प्रवेश के साथ शुरू होगा। परंपराओं और ज्योतिषीय आधार पर मेले के सभी स्नान 15 मई तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कुंभ मेले का आयोजन 2021 में ही होना तय है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.