उत्तराखंड: कांग्रेस सांसद प्रदीप टम्टा ने सरकार को घेरा, लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। अल्मोड़ा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टम्टा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार उचित कदम नहीं उठा पाई। पिथौरागढ़ में सरकार इस महामारी को कंट्रोल करने में नाकाम रही है। साथ ही जिले में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने में भी नाकाम रही है। टम्टा ने कहा कि सरकार को क्षेत्र के लोगों की मांग को जल्द सरकार पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में पिछले दिनों आई आपदा काफी बड़ी थी। ऐसे वक्त में स्थानीय लोगों को सबसे ज्यादा सरकार से मदद की उम्मीद थी, लेकिन राज्य सरकार ने वहां के लोगों की कोई मदद ना करके संवेदनहीनता का परिचय दिया है।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार को वहां कैम्प लगाकर लोगों को ठहराना चाहिए और उन्हें जरूरी सामान मुहैय्या कराना चाहिए। उन्होंने इसको लेकर हैरानी जताई कि जिस आपदा में 20 लोगों की मौत हो गई हो, उस इलाके में सीएम ने भ्रमण तक नहीं किया, ना ही लोगों का हालचाल जाना।

इस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पूर्व विंधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सरकार पर कोरोना महामारी को लेकर हमला बोला। उन्होंने कोरोना को रोकने में सरकार को पूरी तरह से विफल बताया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से लेकर आजतक सरकार ने जितने नियम बनाये उससे कोरोना को कंट्रोल करने में कोई कमी नहीं आई। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.