उत्तराखंड: सचिवालय में कोरोना का ‘साइड इफेक्ट’

उत्तराखंड में कोरोना का इफेक्ट बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार की वजह से कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

सचिवालय में अभी तक 12 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। जिसकी असर सचिवालय के कामकाज पर पड़ रहा है। कोरोना के डर से सचिवालय के अधिकारी बैठ नहीं रहे हैं। वहीं कई अधिकारियों के दफ्तर सील तक कर दिये गये हैं। फिलहाल में सचिवालय में अधिकारी राधिका झा, अपर सचिव पर्यटन और आईएएस अधिकारी सोनिका के दफ्तर समेत ऊर्जा अनुभाग के अलग-अलग अनुसचिवों के कमरों को कोरोना संक्रमण फैलने के डर से सील कर दिया गया है। ऐसे में ये सभी अधिकारी और इन अनुभागों से जुड़े कर्मचारी अपने घरों से ही काम कर रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष की रिपोर्ट निगेटिव
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनकी पत्नी और बेटे की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव है। विधानसभा अध्यक्ष ने उन सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने फोन, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिये से उनके सेहत की चिंताएं की।

आपको विधानसभा अध्यक्ष और उनके परिवार समेत निजी स्टाफ का सैंपल सोमवार सुबह को लिया गया था। मंगलवार सभी की RTPCR रिपोर्ट निगेटिव मिली। इस दौरान विधानसभा के वरिष्ठ निजी सचिव, सूचना अधिकारी, उपसूचना अधिकारी सहित अन्य स्टाफ की कोरोना जांच भी निगेटिव पाई गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.