उत्तराखंड: अल्मोड़ा में रामलीला के आयोजन पर कोरोना का संकट!

पिछले छह महीने में कोरोना ने लोगों की जिंदगी में ऐसा कहर मचा रखा है कि शायद ही ऐसा कोई सेक्टर होगा जिसको नुकसान नहीं पहुंचा हो।

अब खबर है कि अल्मोड़ा में हर साल होने वाले ऐसिहासिक रामलीला पर भी कोरोना का साया मंडरा रहा है। अभी तक ये पूरी तरह से तय नहीं हो पाया है कि कोरोना काल के बीच शहर में इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किस तरह से किया जाएगा। हालांकि आयोजकर्ताओं का कहना है कि सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए रामलीला का आयोजन इस साल भी किया जाएगा। आपको बता दें कि अल्मोड़ा में रामलीला भैरवी, ठुमरी, विहाग, पीलू, समेत कई रागों के साथ की जाती है। इसमें जेजेवंती और राधेश्याम प्रमुख संवाद गाए जाते है। रागों में रामलीला गाना बहुत मुश्किल होता है। जिसके लिए यहां अभिनय करने वाले कलाकारों को 2 महीने से इस रामलीला की तालिम दी जाती है।

ऐतिहासिक है कमाऊं की रामलीला
ऐसा बताया जाता है कि कुमाऊं में रामलीला नाटक के मंचन अठारहवीं सदी में मध्यकाल के बाद हो चुका था। कुछ लोगों के मुताबिक इसकी शुरुआत कुमाऊं में पहली रामलीला 1860 में अल्मोड़ा नगर के बद्रेश्वर मंदिर में हुई थी। तब से इसका आयोजना होता आ रहा है। करीब डेढ़ सौ सालों से अल्मोड़ा में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है और इसकी तैयारी भी दो महीने पहले ही शुरू हो जाती है।

यहां की रामलीला में करीब 60 लोग एक्टिंग करते हैं। कुमाऊं की रामलीला में राम, रावण, हनुमान और दशरथ के अलावा दूसरे कैरेक्टर में परशुराम, सुमंत, सूपर्णखा, जटायु, निशादराज, अंगद, शबरी, मंथरा और मेघनाथ के अभिनय देखने लायक होते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.