कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड में बीजेपी नेत्री के पति का गोरखधंधा, राशन की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा!

उत्तराखंड में कोरोना लॉकडाउन के बीच गरीबों तक राशन पहुंचे ये सबसे बड़ी चुनौती है। त्रिवेंद्र सरकार ग्राउंड जीरो पर लगातार गरीबों तक राशन पहुंचाने में जुटी हुई है।

इस बीच अल्मोड़ा से जो खबर से सामने आई है, उसने सभी को हैरान करके रख दिया है। एसडीएम ने छापा मारकर सरकारी राशन कालाबाजारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अल्मोड़ा में सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजे गए 9 कट्टे चावल को पुलिस-प्रशासन की टीम ने अनूप सिंह नाम के व्यक्ति के जनरल स्टोर से बरामद किया है। चैंकाने वाली बात ये है कि जनरल स्टोर का मालिक अनूप सिंह ये सरकारी राशन बीजेपी जिला महिला अध्यक्ष के पति राहुल पंत के सस्ता गल्ले की दुकान से लेकर आया था। कोरोना संकट में जब पहाड़ के गरीबों को सस्ते राशन की सबसे ज्यादा जरूत है। ऐसे समय में बीजेपी महिला जिला अध्यक्ष का पति राहुल पंत इस घिनौने गोरख धंधे में जुटा हुआ था और गरीबों के हक पर डाका डालने का काम कर रहा था।

जनरल स्टोर पर छापा मराने पहुंचीं एसडीएम ने बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेता और जनरल स्टोर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तत्काल राशन को सीज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एनटीडी चौकी में पुलिस और एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि ये राशन अनूप सिंह नाम के जनरल स्टोर मालिक की दुकान से बरामद किया गया है, और इसे राहुल पंत नाम के सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से लाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में सस्ता गल्ला व्यापारी राहुल पंत की दुकान सीज कर दी गई है। साथ ही सस्ता गल्ला व्यापारी और जनरल स्टोर संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित तीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं, कलाबाजारी के खुलासे के बाद हर कोई आरोपियों की निंदा कर रहा है। लोगों का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में लोग गरीबों तक राशन पहुंचाने की मदद कर रहे हैं। वही, राहुल पंत जैसे लोग घिनौनी कालाबाजारी में लगे हुए हैं।

(अल्मोड़ा से हरीष भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.