उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच अच्छी खबर, प्रदेश के इन जिलों में रविवार से दी जा सकती है छूट

उत्तराखंड में जारी कोरोना लॉकडाउन के बीच जनता के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। राज्य में कोरोना के बेहद कम मामले सामने आ रहे हैं।

ऐसे में प्रदेश के कुछ जिलों में रविवार से लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है। कैबिनेट मंत्री कौशिक ने बताया कि केंद्र के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को राहत देने पर विचार किया जा रहा है। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार, रविवार से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी। ग्रीन जोन के जिलों में फेजवार छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से इस संबंध में मंथन किया जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जाएगी।

राहत की बात ये है कि राज्य में में कोरोना अभी भी पहले स्टेज में ही है। प्रदेश के सात जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अभी भी कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। पौड़ी और अल्मोड़ा जिले में एक-एक मामला सामने आया था, लेकिन 3 हफ्ते से इन दोनों जिलों में एक भी कोरोना मामले की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन जिलों में रविवार से कुछ छूट दी जा सकती है।

इससे पहले शुक्रवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी के रहने वाले एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 48 हो गई। अब तक संक्रमित हुए 48 लोगों में से 25 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 23 मरीज देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले के अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.