उत्तराखंड: गढ़वाली युवक की विदेश में मौत, रोशन रतूड़ी ने शव भेजा भारत, लॉकडाउन के चलते शव भेजा गया वापस

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के युवक कमलेश भट्ट की मौत अबू धाबी में हो गई थी। इसके बाद समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने अपनी तरफ से हर संभव कोशिश की और मृतक के शव को भारत भेजा था।

हैरानी की बात है कि कमलेश के शव को एयरपोर्ट से ही वापस दुबई भेज दिया गया। लॉकडाउन के चलते शव को वापस भेजा गया। टिहरी गढ़वाल मैं मौजूद कमलेश भट्ट के परिजन शव को भारत वापस लाने की मांग कर रहे हैं। रोशन रतूड़ी ने इस बारे में अपने फेसबुक पेज पर जानकारी भी दी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

कमलेश भट्ट टिहरी गढ़वाल के सकलाना पट्टी के सेमवाल गांव के रहने वाले थे। वह अबू धाबी के एक कंपनी में काम करते थे और 16 अप्रैल को उनकी वह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रोशन रतूड़ी ने वादा किया था कि वह कमलेश भट्ट के पार्थिव शरीर को भारत भिजवाएंगे और उन्होंने अपना वादा भी निभाया।

23 अप्रैल की रात को अबू धाबी एयरपोर्ट से कमलेश भट्ट के पार्थिव शरीर को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट लाया गया। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते शव एयरपोर्ट पर नहीं उतारा गया और इससे कमलेश भट्ट के परिजन बेहद निराश हो गए। कमलेश भट्ट के परिजनों की मांग है कि हर हाल में कमलेश भट्ट का शव भारत लाया जाए।

वहीं, समाजसेवी रोशन रतूड़ी अपने पेज पर लाइव आए और सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। रोशन रतूड़ी का कहना है कि इस सिस्टम में जल्द से जल्द सुधार होना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की है कि कमलेश भट्ट के शव को उसके गांव भिजवाया जाए, क्योंकि वहां परिजन काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। देखना है कि रोशन रतूड़ी की अपील पर सरकार अब क्या एक्शन लेती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.