उत्तराखंड में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी, राज्य कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

उत्तराखंड समेत पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा या फिर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इस पर मंथन शरू हो गया है।

उत्तराखंड की सरकार 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रखने के पक्ष में है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा, “उत्तराखंड में जारी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के लिए राज्य मंत्रिमंडल में सहमति बनी है। राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है।”

राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने के प्रस्ताव को सरकार ने केंद्र को भेज दिया है। अब केंद्र सरकार जल्द इस पर फैसला लेगी। इस बीच दिल्ली में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने सभी दलों के सांसदों के साथ एक बैठक की। बैठक में कोरोना संकट पर चर्चा हुई। बैठक में पीएम मोदी ने ऐसे संकेत दिए कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

बैठक के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने बताया कि पीएम मोदी से कोरोना संकट पर चर्चा हुई। पासवान ने ये भी बताया कि बैठक में पीएम मोदी ने इस तरह के संकेत दिए कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस बीच पीएम मोदी ने 11 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में लॉकडाउन को बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.