उत्तराखंड: कोरोना वायरस से जुड़ा चमोली जिले का ताजा अपडेट, जानें यहां कैसे हैं हालात

उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना महामारी को हराने के लिए प्रशासन जी जान से जुटा हुआ है। चमोली जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिले की सभी प्रवेश सीमाओं पर बाहर से आने वाले लोगों की नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है और उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है। जिला कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक 3514 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया था, जिसमें से 1913 लोग 14 दिनों का क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं, जबकि 1601 लोग अभी भी होम क्वारंटाइन में हैं।

होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों पर आशा वर्कर, राजस्व उप-निरीक्षक, ग्राम प्रधान के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। अभी तक 92 लोगों को फेसलिटी क्वारंटाइन किया गया था, जिसमें से 4 लोग क्वारंटाइन पूरा कर चुके हैं और 88 लोगों को अभी भी फेसलिटी क्वारंटाइन में रखा गया है। फेसलिटी क्वारंटाइन सेंटर पॉलीटेक्निक गौचर में 30, ग्वादम में 2, देवाल में 7, कर्णप्रयाग में 4, मंडल में 3, जोशीमठ में 3, जीएमवीएन कालेश्वर में 12, पीएचसी गौचर में 12 और जीएमवीएन गौचर में 15 लोगों को रखा गया है। 

कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में 85 आइसोलेशन बेड तैयार रखे गए हैं। इसमें अभी तीन मरीज भर्ती हैं। कोरोना की जांच के लिए आतिथि तक 7 लोगों के ब्लड सैंपल हल्द्वानी भेजे गए हैं। इसमें से 4 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और तीन सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में कोरोना का अभी तक कोई भी पॉजेटिव केस सामने नहीं आया है।

जिला प्रशासन द्वारा सोमवार तक 1789 गरीब और जरूरतमंद लोगों में राशन किट का वितरण किया गया है। इसमें तहसील जोशीमठ में 249, घाट में 50, कर्णप्रयाग में 405, पोखरी में 165, थराली में 310, गौचर में 160 और चमोली में 450 शामिल हैं। इसके आलवा मोबाइल फिश आउटलेट वैन के जरिए 1201 लोगों को पका हुआ भोजन खिलाया जा रहा है। पॉलिटेक्निक गौचर में बनाए गए रिलीफ सेंटर में 28 मजदूरों को रखा गया है। इन मजदूरों को भी नियमित खाने पीने की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर डीएम अब तक 13 एफआईआर, 151-सीआरपीसी के तहत 36, डीएम एक्ट के तहत 15, पुलिस एक्ट के तहत 34 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके आलावा 125 चालान और 35 वाहनों को सीज किया गया है।

(चमोली से मोहन गिरी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

5 days ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

5 days ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

5 days ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

5 days ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

2 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

This website uses cookies.