उत्तराखंड में कोरोना वायरस का एक और मामला आया सामने, राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हुई

लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड में जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। पिछले कुछ दिनों में राज्य में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

राज्य में कोरोना वायरस का बुधवार को एक और मामला सामने आया है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। इनमें से 5 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। बाकी संक्रमित मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है।

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेने के बाद कई लोग उत्तराखंड में लौटे हैं। इनके संपर्क में आने से कई लोग कोरोना की चपेट में आए गए। पुलिस-प्रशासन तब्लीगी जमात वालों को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। निजामुद्दीन मामले के बाद अब तक प्रदेश लौटे दर्जनों जमातियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके साथ इनके संपर्क में आए सैकड़ों लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी, राज्य कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

इस बीच राज्य सरकार प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य कैबिनेट ने 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव पास कर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेज दिया है। अब इस पर केंद्र सरकार को फैसला लेना है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.