फोटो: सोशल मीडिया
देश में कोरोना ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा एक लाख 26 हजार नए केस सामने आए हैं।
उत्तराखंड में भी कोरोना विस्फोट हुआ है। प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 787 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या पांच हजार पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को 29287 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 105498 कोरोना के सामने आ चुके हैं। जिनमें से 97000 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें कि बुधवार को प्रदेश में 24 घंटे के भीतर इस साल के सबसे ज्यादा 1109 नए संक्रमित मामले सामने आए थे। जबकि पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी।
प्रदेश में अब तक 1744 कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा मामले मिल रहे हैं। एक्टिव केस की संख्या 5042 पहुंच गई है। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही एक बार फिर कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ने लगी है। अब तक प्रदेश में 34 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
जिला केस
देहरादून 239
हरिद्वार 277
नैनीताल 132
अल्मोड़ा 16
बागेश्वर 6
चमोली 10
चंपावत 1
पौड़ी 8
पिथौरागढ़ 6
रुद्रप्रयाग 12
टिहरी 39
ऊधमसिंह नगर 34
उत्तरकाशी 7
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.