उत्तराखंड: कोरोना पॉजिटिव युवक की लापरवाही ने सैकड़ों लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया, प्रशासन में मचा हड़कंप

कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए पूरी दुनिया जूझ रही है। देश में भी कोरोना के तेजी से बढ़ते ग्राफ पर केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक काबू पाने की कोशिश कर रही है। लेकिन बावजूद इसके कोरोना पॉजिटव लोगों की संख्या हर बढ़ते दिन के साथ बढ़ते ही जा रही है।

ऐसे में कुछ लोगों की लापरवाही कई और लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रही है। अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव एक शख्स ने अपनी बड़ी लापरवाही की वजह से सैकड़ों लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया है। दरअसल गरूड़ा गांव में युवक ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर प्रशासन से छिपा ली।

पुलिस ने शख्स के खिलाफ रिपोर्ट छिपाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शख्स 2 जून को दिल्ली में मेडिकल चेकअप कराया था और 3 जून को अपने गांव लौटा। मेडिकल रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बावजूद उसने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं दी। बताया जा रहा है कि वो इस दौरान आसपास के इलाके में कई जगह गया। ऐसे में अब उन लोगों को भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है जो उस पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कोरोना पॉजिटिव शख्स को बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

आपको बता दें कि देश में कोरोना के केस 2,26,770 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,851 नए मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है। वहीं 24 घंटे में उत्तराखंड में 46 नए केस सामने आए। कुल संख्या 1199 हो गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि देश में एक लाख से ज्यादा लोग इस वायरस को मात देकर अस्पताल से घर भी जा चुके हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.