उत्तराखंड में कोरोना के 174 नए केस आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 4276 हुई

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर जारी है। शनिवार को राज्य में कोरोना के 174 नए केस सामने आए हैं।

174 संक्रमितों में 8 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ दी राज्य में कुल कोरोना संमितों की संख्या 4276 हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देहरादून 50 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक स्वास्थ्य कर्मी, तीन दिल्ली, एक केरल, एक सहारनपुर, दो पश्चिम बंगाल, एक लुधियाना, एक गोवा से है।

ऊधमसिंह नगर कोरोना के 45 मामले सामने आए हैं। इनमें 6 स्वास्थ्य कर्मी, 12 संक्रमित संपर्क और 27 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं, नैनीताल 36 पाए गए हैं। इनमें एक गाजियाबाद, दो गर्भवती महिला, दो क्लीनिक मरीज, दो संक्रमित संपर्क, 29 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 

हरिद्वार कोरोना के 27 मरीज मिले हैं। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अल्मोड़ा में 7 कोरोना मरीजों में से 2 दिल्ली, एक स्वास्थ्य कर्मी, एक आगरा और 3 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पिथौरागढ़ में 3 संक्रमितों में एक दिल्ली, एक संपर्क और एक संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

वहीं, टिहरी जिले में कोरोना के 3 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें एक गाजियाबाद, एक मुंबई और एक संक्रमित संपर्क में है। उत्तरकाशी में 2 कोरोना संक्रमितों में एक चंडीगढ़, एक संपर्क और एक संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 

शनिवार को किस जिले से कितने केस आए सामने:

  • देहरादून से 50 केस
  • ऊधमसिंह नगर से 45 केस
  • नैनीताल से 36 केस
  • हरिद्वार से 27 केस
  • अल्मोड़ा से 7 केस
  • पिथौरागढ़ से 3 केस
  • टिहरी से 3 केस
  • उत्तरकाशी से 3 केस
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.