उत्तराखंड लॉकडाउन: पहाड़ी होने का फर्ज निभा रहे ये युवा, मुश्किल घड़ी में गरीबों को पहुंचा रहे मदद

उत्तराखंड समेत पूरे देश में कोरोना वायरस से बचाव लिए लॉकडाउन जारी है। 21 दिनों के लॉकडाउन को संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते 3 मई तक बढ़ाया दिया गया।

ऐसे में उत्तराखंड में कई परिवार ऐसे भी है, जो रोज कमाने और खाने वाले हैं। लॉकडाउन के चलते ऐसे परिवारों का रोजगार ठप पड़ गया है। इस मुश्किल घड़ी में समाज के जागरूक लोग मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं और जरूरतमंदो को राहत पहुंचा रहे हैं। चमोली जिले के थराली विकासखंड में यहां चेपड़ो और मालबज्वाड़ दो ऐसे गांव हैं, जहां के ग्रामीणों ने कोरोना संकट के बीच मदद का अनूठा तरीका निकाला है। चेपड़ो गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र रावत और उपप्रधान देवेंद्र शाह और पुष्कर शाह  की पहल पर यहां के 89 परिवारों ने अपना-अपना  सहयोग कर कुल 27 हजार रुपये जुटाए हैं और इस राशि को पीएम केयर फंड में दान कर दिया।

वहीं, दूसरी तरफ मालबज्वाड गांव के युवक मंगल दल ने आपस में पैसे जमा कर मालियाल तोक के सभी गांवों में गरीब, असहाय परिवारों को चिन्हित कर उन्हें खाद्य सामग्री वितरित करने का कार्य किया। मालबज्वाड़ के ग्राम प्रधान आशु रावत ने गांव के युवक मंगल दल के युवाओं के साथ मिलकर गांव-गांव जाकर दैनिक उपभोग की सभी सामग्री की किट बनाकर जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। राशन किट में दाल, सोया बड़ी, चीनी, चायपत्ती, तेल, आलू और प्याज से लेकर नहाने और कपड़े धोने के साबुन तक को सम्मिलित किया गया है। इस दौरान युवक मंगल दल के मनोज गुसाईं, ललित रावत ने खाद्य किट बांटने में सहयोग किया।

मालबज्वाड के ग्राम प्रधान आशु रावत ने बताया कि गांव के युवाओं और अन्य राज्यों में रह रहे प्रवासी युवाओं ने आपस में पैसे जुटाकर प्रत्येक गांव में ऐसे जरूरतमंदों तक खाद्य किट पहुंचाने में सहयोग किया है। जिन परिवारों के पास लॉकडाउन के समय रोजगार का अन्य कोई साधन नही रह गया है, उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव से ग्राम प्रधानों के सहयोग से गरीब परिवारों को ही उनके द्वारा ये खाद्य किट दी जा रही है। अब तक कुल 35 लोगों को ये खाद्य किट, काखडा, किमनी, देवल, सुनाऊ, मालबज्वाड़ में बांटी गई है।

(थराली मोहन गिरी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.