उत्तराखंड के इस थाने में कोतवाल समेत 10 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप!

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर  जिले के रूद्रपुर कोतवाली में कोतवाल समेत 10 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोतवाली को सील कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कोतवाल की तबीयत खराब होने के बाद सोमवार को कोतवाल की जांच कारई गई थी। कोतवाल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज 48 से ज्यादा पुलिस कर्मियों के एंटीजेंट टेस्ट कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मंगलवार को दो वरिष्ठ उपनिरीक्षकों समेत कुल 9 पुलिस कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।साथ कोतवाली को भी सील कर दिया गया है और सेनिटाइजेशन का कार्य सम्पन्न करवाया जा रहा है।

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में दहशत फैल गई है। दूसरी ओर खटीमा के चकरपुर पुलिस चौकी में भी दो पुलिस कर्मियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद चौकी को सील कर दिया गया है। साथ ही अन्य सभी पुलिस कर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इस मामले की हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.