उत्तराखंड: लॉकडाउन के बीच फंसे लोगों के लिए 31 मार्च को बसें चलाने का फैसला वापस, सीएम ने दी ये जानकारी

देश समेत पूरे उत्तराखंड में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। प्रदेश में लॉकडाउन के बीच सरकारी अमला जनता को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने में जुटा हुआ है।

इस बीच राज्य सरकार ने करोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए उस फैसले को वापस ले लिया है, जिसमें 31 मार्च को प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन चलाने की बात की गई थी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “केंद्र के दिशानिर्देशों के बाद उत्तराखंड में 31 मार्च को अंतर जनपदीय परिवहन सेवा खुली रहने का आदेश वापस लिया जाता है। आप लोग जहां हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें। आपको हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहता हूं।”

इससे पहले 28 मार्च को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा था, “प्रदेश में लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को अपने जिलों में जाने के लिए 31 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक सार्वजनिक और निजी परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। बसों और टैक्सियों को सेनेटाइज किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।”

एक अन्य ट्वीट में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा, “मैं फिर से विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की उचित व्यवस्था है। राज्य में किसी को भी भूखा नहीं रहने देंगे। जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुलने का समय (सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे) यथावत रखा गया है।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.