उत्तराखंड में कोरोना के 3 नए केस आए सामने, देहरादून से हैं सभी मामले, कुल संक्रमित अब 75 हुए

उत्तराखंड में कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग के बीच एक चिंताजनक खबर सामने आई है। राजधानी देहरादून में एक ही दिन में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं।

देहरादून में एक साथ कोरोना के तीन नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। एक साथ तीन मामले आने के साथ ही राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 75 हो गई है। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 24 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 50 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। उत्तराखंड में कोरोना से अब तक सिर्फ एक मौत हुई है। इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

राहत की बात ये है कि देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले उत्तराखंड में अभी भी बेहतर हालात हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में उत्तराखंड 22वें नंबर पर है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राज्य में फिलहाल हालात बेहतर हैं।

कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 25,922 केस सामने आ चुके हैं। राज्य में 19,400 केस सक्रिया हैं और 5,547 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से 975 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना प्रभावित राज्यों में गुजरात दूसरे, तमिलनाडु तीसरे और देश की राजधानी तीसरे नंबर पर है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

5 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.