उत्तराखंड में कोरोना वायरस लगातार कोहराम मचा रहा है। दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कोरोना के तीन मरीजों की मौत हो गई है।
मौत के बाद तीनों के शवों को अस्पताल प्रशासन ने उकने परिजनों को सौंप दिया। कोविड गाइडलाइन के अनुसार, अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी की रहने वाली 71 साल की महिला को तबीयत बिगड़ने के बाद उसके परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद महिला का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर निजी अस्पताल से दून अस्पताल रेफर कर दिया था। महिला की शनिवार देर रात इमरजेंसी में पहुंचते ही मौत हो गई।
दून अस्पताल में भर्ती केहरी गांव, प्रेमनगर निवासी 68 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की भी शनिवार को ही मौत हुई है। कोरोना संक्रमित मरीज को 26 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं, सेलाकुई के रहने वाले 44 साल के कोरोना संक्रमित मरीज की की भी देर रात अस्पताल में मौत हो गई। इस मरीज को 30 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत की जानकारी दी है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.