लड़कियों के फटी जींस पहनने पर दिए बयान को लेकर सवालों में घिरे सीएम तीरथ सिंह रावत ने सफाई में क्या कहा है?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लड़कियों के फटी जींस पहनने को लेकर दिए अपने बयान पर मचे चौतरफा कोहराम के बाद सफाई दी है।

एक न्यूज़ पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो एक पिता हैं। इसलिए उन्होंने संस्कारों की बात की। उन्होंने कहा कि वो किसी के जींस पहनने का विरोध नहीं कर रहे हैं, जिसे जो पहनना है पहने। वो उसका अधिकार है। वो सिर्फ फटी हुई जींस को लेकर अपनी बात कह रहे थे। बता दें कि फटी हुई जींस पहनने के लेकर उन्होंने राजधानी देहरादून में एक बयान दिया था। जिसके बाद से ही उनकी आलोचना हो रही थी। सोशल मीडिया बयान को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। यहां तक कि संसद में उनके बयान का मुद्दा उठा।

क्या था उनका बयान?

देहरादून में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तरफ से बच्चों में नशे की बढ़ती लत पर एक कार्यक्रम था। यहीं पर कार्यक्रम में वो अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार वो किसी कार्यक्रम के सिलसिले में जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। फ्लाइट में बैठे हुए थे। उनके बगल में एक महिला बैठी हुई थी। महिला एक NGO चलाती थीं, जबकि उसके पति एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। उस महिला ने पांव में गमबूट और घुटनों में फटी जींस पहनी हुई थी। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, एनजीओ चलाती हैं, पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं, घुटने फटे दिख रहे हैं, समाज के बीच में जाती हैं, बच्चे साथ में है। क्या संस्कार दे रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.