कोरोना को लेकर उत्तराखंड के लिए आज गुड न्यूज आई है!

कोरोना को लेकर उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर आई है। करीब तीन महीने बाद प्रदेश में सबसे कम 78 केस मिले हैं।

वायरस से आज 2 मरीजों की मौत हुई है। जबकि इस दौरान 144 लोग ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 1800 से कम हो गई है।  स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को 29307 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अल्मोड़ा और बागेश्वर में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, चमोली में तीन, चंपावत में दो, देहरादून में 17, हरिद्वार में 14, नैनीताल में नौ, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में तीन, ऊधमसिंह नगर में नौ और उत्तरकाशी में सात मामले सामने आए हैं। 

प्रदेश में  कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 40 हजार 724 हो गई है। इनमें से तीन लाख 25 हजार 692 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि कोविड की वजह से प्रदेश में अब तक कुल 7333 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी 1749 एक्टिव केस हैं।

रविवार को सूबे में ब्लैक फंगस का एक नया केस सामने आया है। जबकि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 507 हो गई है। जबकि सौ मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में एक मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। मरीज को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। दो मरीज ठीक हुए हैं। 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

2 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.