फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना के 24 घंटे में रिकॉर्ड 2 हजार 757 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 37 लोगों की मौत हो गई।
देश के साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश में जहां 24 घंटे में 2 लाख 33 हजार से ज्यादा नए केस आए। वहीं उत्तराखंड में रिकॉर्ड 2 हजार 757 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 37 लोगों की मौत हो गई। जबकि 802 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार पार हो गई है। जबकि प्रदेश में अब तक कुल 1 लाख 21 हजार 403 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 101659 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1856 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। फिलहाल 15386 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।
बीजेपी के सीनियर लीडर बची सिंह रावत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। शनिवार को बची सिंह रावत को हेली एम्बुलेंस से हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश लाया गया। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि डॉक्टर ने शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ और उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत है। हालांकि बची सिंह को कोरोना है या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.