राजधानी देहरादून में खुला देश का पहला cryptogamic park, पढ़िए क्या है इसकी खासियत

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राजधानी देहरादून में देश का पहला पहला क्रिप्टोगैमिक उद्यान (first cryptogamic park of India) का चकराता क्षेत्र के देवबन में बनाया गया है।

इसका उद्घाटन रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने किया। मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि ये पार्ट नौ हजार फीट की ऊंचाई पर ‘क्रिप्टोगैमिक’ पौधों (cryptogamic plants) की करीब 50 प्रजातियां उगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हमने पार्क के लिए देवबन में तीन एकड़ से ज्यादा भूमि को प्रदूषण स्तर कम होने और नम दशाओं की वजह से चुना जो इन प्रजातियों के पौधों के उगने में सहायक हैं।

देवबन में देवदार और शाहबलूत वृक्षों (Deodar Cedar and Chestnut trees) के घने जंगल हैं, जो ‘क्रिप्टोगैमिक’ या पुष्पहीन प्रजातियों के उगने के लिए प्राकृतिक घर जैसा माहौल देते हैं। उन्होंने बताया कि शैवाल, मॉस, लाइकेन, फर्न और कवक जैसे ‘क्रिप्टोगैम’ को उगने के लिए नम दशाओं की जरूरत होती है। बगीचे में मौजूद क्रिप्टोगैमिक समूहों के बारे में उन्होंने बताया कि शैवाल में सबसे आदिम जीव (primitive organisms) शामिल हैं जो मुख्य रूप से जलीय हैं। ब्रायोफाइट्स सबसे सरल और आदिम भूमि पौधे हैं जो शैवाल और टेरिडोफाइट्स में अपनी जगह बना लेते हैं। लाइकेन  एक जटिल जीव रूप है जो दो अलग-अलग जीवों, एक कवक और एक शैवाल (fungus and algae) की सहजीवी साझेदार हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.