ऊधमसिंह नगर: कोरोना के अब तक के सबसे घातक डेल्टा प्लस वैरिंएट मिलने से हड़कंप

कोरोना को लेकर उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है। प्रदेश में डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहले केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि संक्रमित युवक ऊधमसिंह नगर का रहने वाला है। दरअसल ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में कुछ समय पहले आए बीटेक के एक छात्र की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए रेंडम जांच के तहत भेजे गए पांच फीसदी नमूनों में उसका भी सैंपल शामिल था। हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि छात्र 9 जून को लखनऊ से वापस लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका स्थानीय एड्रेस ट्रेस कर उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए। रिपोर्ट के मुताबिक, गदरपुर निवासी एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई थी। बीते 21 मई को मरीज का कोविड सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट 24 मई को पॉजिटिव आई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया लखनऊ के बलरामपुर सरकारी अस्पताल परिसर में रहने वाले युवक की मां नर्स है और पीड़ित लखनऊ से बीटेक कर रहा है। परिजनों के मुताबिक, युवक लखनऊ से बीते 29 अप्रैल को गदरपुर आया था और अपने चाचा-चाची के घर भी गया था। इसके बाद वो अपनी दादी के घर बुखसौरा कालीनगर चला गया। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वो होम आइसोलेशन में चला गया था, लेकिन लगातार तबीयत बिगड़ने पर उसके और दूसरे 30 लोगों के सैंपल दिल्ली भेज गए थे। जिसकी रिपोर्ट आई तो पता चला कि वो डेल्टा प्लस वैरिएंट से पीड़ित है। अब स्वास्थ्य महकमा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की जानकारी लेकर सैंपलिंग में जुट गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 day ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.