देहरादून: यूरोप की तर्ज पर चलेगी मेट्रो-पॉड, स्विट्जरलैंड की तर्ज पर चलेगा हाईटेक रोपवे, प्रदेश में ऐसे बदलने वाला है ट्रांसपोर्टेशन

उत्तराखंड के लोग जल्द ही अब अपने प्रदेश में मेट्रो का सफर करेंगे।

उत्तराखंड मेट्रो कॉर्पोरेशन की लंबी जद्दोजहद के बाद प्रदेश सरकार ने सरकार ने लाइट मेट्रो, रोपवे और पॉड टैक्सी के परिवहन योजना को हरी झंडी दे दी है। इसके बाद अब यूरोप की तर्ज पर देहरादून में भी आधुनिक परिवहन सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में रोपवे प्रोजेक्ट का काम शुरू किया जाएगा। वहीं हरिद्वार और ऋषिकेश के सुगम यातायात के लिए जर्मनी की तर्ज पर लाइट मेट्रो ट्रेन चलाने को भी मंजूरी मिल गई है। इतना ही नहीं, हरिद्वार में लंदन की तर्ज पर हाईटेक पॉड टैक्सी का संचालन भी किया जाना प्रस्तावित है।

आपको बता दें कि लाइट मेट्रो और रोपवे समेत पॉड टैक्सी जैसी महत्वकांक्षी योजना पर डीपीआर का कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। शासन से इजाजत मिलने के बाद तीनों प्रोजेक्ट पर तेजी से काम आगे बढ़ेगा। हरिद्वार और देहरादून में रोपवे और पॉड टैक्सी योजना के तहत काम करने वाला उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां मैदानी जिलों में इस तरह की हाईटेक परिवहन व्यवस्था कर रही है। अभी तक सिर्फ पहाड़ी इलाकों में ही रोपवे की व्यवस्था देखी जाती थी। अब राजधानी देहरादून में भी परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दृष्टि से रोपवे की व्यवस्था स्विजरलैंड की तर्ज पर बनाई जा रही है। वहीं, हरिद्वार धर्मनगरी में अलग-अलग घाटों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने के लिए लंदन की तर्ज पर पॉड टैक्सी व्यवस्था बनाई जा रही है। आपको बता दें कि पॉड टैक्सी ग्लास केबिन होता है, जो पूरी तरह स्वचालित होता है।

अगर, योजनाएं धरातल पर उतरी तो उत्तराखंड पर एलआरटी के संचालन वाला भी पहला राज्य बन जाएगा. लाइट मेट्रो में अधिकतम तीन से चार बोगी होती है और यह काफी हद तक मेट्रो से मिलती-जुलती नजर आती है. लाइट मेट्रो को देहरादून शहर के आईएसबीटी, राजपुर, एफआरआई, पंडितवाड़ी, रायपुर स्टेडियम जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर पहले चलाने की योजना थी. लेकिन इसके भारी-भरकम बजट के चलते फिलहाल इसके विकल्प में रोपवे को देहरादून के लिए संचालित करने की राज्य सरकार द्वारा अनुमति मिली है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.