उत्तराखंड: सड़क हादसे में 19 साल के लड़के की दर्दनाक मौत! परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड के दिनेशपुर वार्ड पांच से दुखद खबर सामने आई है। गदरपुर मटकोटा मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने शनिवार को दम तोड़ दिया।

वार्ड पांच के रहने वाले अमर मंडलक का 19 साल का बेटा 16 अगस्त की रात को गदरपुर से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ता बेहद खराब होने कि वजह से उसने मोटरसाइकिल से संतुलन खो दिया और बेकाबू होकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद वो बेहाश हो गया था।

बताया जा रहा है कि रास्ते में आने जाने वाले लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक देखते हुएर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। परिजन उसे लेकर हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। निजी अस्पताल में युवक 7 दिनों तक इलाज चला। शनिवार को युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। शनिवार शाम को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.