कोरोना वायरस: उत्तराखंड में कर्फ्यू लगाने की तैयारी कर रही सरकार? लोगों की लापरवाही ने बढ़ाई मुश्किलें

देश समेत पूरे उत्तराखंड में कोरोना वायरस से जंग जारी है। देश में कोरोना वायरस के अब तक 433 मामले सामने आ चुके हैं और 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐसे में इस जानलेवा बीमारी को लेकर उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार गंभीर है। राज्य को सरकार ने 31 मार्च तक लॉकडाउन कर रखा है। बावजूद इसके राज्य के कुछ हिस्सों में लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। राजधानी देहरादून और अल्मोड़ा समेत कई प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को लोग बेफ्रिक्री से घूमते दिखाई दिए। सरकार की चेतावनी के बावजूद लोग इस बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि क्या त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश में अब कर्फ्यू लगाने की तैयारी कर रही है?

कर्फ्यू को लेकर फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच सीएम त्रिवेंद्र रावत कुछ ऐसे संकेत जरूर दिए हैं, जिससे लगता है कि अगर अब जनता नहीं मानी तो अगला कदम कर्फ्यू हो सकता है, क्योंकि ये प्रदेश की जनता की जिंदगी का सवाल है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा, “प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने फैसला लिया है कि कल (मंगलवार) 24 मार्च को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी। इसके बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें और संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही यातायात के सभी साधन भी बंद रहेंगे।”

सीएम ने आगे कहा, “सरकार कल (मंगलवार को) स्थिति का आंकलन कर आगे का निर्णय लेगी। जरूरी है कि जनता सरकार का साथ दे और लोग घरों में रहें। कृपया कानून अपने हाथ में ना लें। इस बीमारी का ईलाज, इसकी रोकथाम में ही है। सरकार का पूर्ण सहयोग करें।” सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस बयान से साफ होता है कि अब अगर जनता नहीं मानी तो उनका अगला कदम प्रदेश में कर्फ्यू लगाने का हो सकता है। हालांकि अभी इसे लेकर सरकार को फैसला लेना है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी के इनपुट के साथ)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.