उत्तराखंड: इन्हीं कॉलोनियों में सामने आए हैं कोरोना के मामले, डीएम ने किया दौरा, जानें अब कैसे हैं हालात

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन अलर्ट पर है।

5 अप्रैल को रानीखेत में कोरोना पाजिटिव केस सामने आने के बाद जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने मंगलवार को रानीखेत के सुदामापुरी, लोअर खड़ी बाजार मोहल्ला और कुरेशियन मुहल्लों का दौरा किया। इन कॉलोनियों को कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद ही सील कर दिया गया था।

जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें इन कॉलोनियों में रह रहे लोगों का परीक्षण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों को सैनेटाइज किया जा रहा है। इसके लिए जिला अधिकारी ने उप-जिलाधिकारी को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। कॉलोनियों में रह रहे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए राशन वगैरह की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश उप-जिलाधिकारी को दिए गए हैं। जिला अधिकारी ने कहा कि लोग खुद जागरूक होकर प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही इस तरह के कोई भी लक्षण पाए जाने पर स्वयं आगे आकर अपनी जांच करा लें।

जिला अधिकारी ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन इस समय बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भी ध्यान न दिया जाए। किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अनावश्यक अफवाह फैलाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी ने बताया कि ऐहतियातन 3 अन्य लोगों को भी संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा सभी लोगों पर पैनी निगाह रखी जा रही है, जिससे टीम भावना बनी रहे। इस दौरान उप-जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी कैंट बोर्ड अभिषेक आजाद, उप निबन्धक श्रीकान्त, पुलिस क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार, पीएमएस डॉ. डीएस नेई समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

5 days ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

5 days ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

5 days ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

5 days ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

2 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

This website uses cookies.