भूकंप के झटकों से फिर डोली उत्तराखंड की धरती, दहशत में लोग, घरों से निकले बाहर

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोली है। राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप का केंद्र चमोली बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ समेत प्रदेश के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकल गए।

आपदा कंट्रोल रूम द्वारा भूकंप की जानकारी दी गई। शाम करीब साढ़े सात बजे झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी प्रकार की कहीं से भी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था।

इससे पहले 8 दिसंबर को भी चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई थी। इससे पहले 24 नवंबर को चमोली में, 19 नवंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में और  6 दिसंबर को नाचनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.