उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसे से कोहराम, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीषण हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि केदारनाथ मार्ग पर फाटा के पास चंडीधार में अचनाक पहाड़ी से बोल्डर गिरा। इसकी चपेट में एक कार और दो बाइक आ गए। हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बोल्डर की चपेट में आने से कार करीब 500 मीटर गहरी खई में जा गिरी। कार में कई लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कई लोगों के लापता होने की भी खबर है, जिनकी तलाश की जा रही है।

खबरों के मुताबिक, हादसे के शिकार लोग केदारनाथ यात्रा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। कार में सवार लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं। वहीं बाइक सवार ऋषिकेश निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद देर रात से बंद केदारनाथ हाईवे को अब आवागमन के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू टीम खाई में लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.