उत्तराखंड: लॉकडाउन की वजह से कैसे किसानों पर पड़ रही दोहरी मार?

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 40 दिनों का सरकार ने लॉकडाउन लगा रखा है। लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ रहा है।

सभी वर्ग के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है। उन पर लॉकडाउन की दोहरी मार पड़ी है। ये फसल की कटाई का वक्त है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं, जिसकी वजह से फसल की कटाई नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन के दौरान बेमौसम बारिश ने भी किसानों की फसल को काफी बर्बाद कर दिया है। अनुमान के मुताबिक 10 से 15 फीसदी तक फसल खराब हो गई है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में किसान अभी तक रबी की फसल की कटाई नहीं कर पाए हैं। दूसरी फसल की बुवाई में भी देरी हो रही है। आपको बता दें कि पहाड़ों में  धान मडुवा झुनगरा समेत कई फसलों को मार्च के महीने में बोया जाता है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मार्च की जगह अप्रैल खत्म होने वाला है और अब तक बुवाई नहीं हो पाई है। बता दें कि पहाड़ों की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि ज्यादातर किसानों के खेत उनके घरों से काफी दूर हैं। लॉकडाउन में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक काम करने की इजाजत है, लेकिन 6 घंटे में एक से दो घंटे तो किसानों को खेतों में आने-जाने में चले जाते हैं, बचे चार घंटे ही वो खेतों काम कर पा रहे हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.